मोतिहारीः शहर के कचहरी चौक पर राहुल गांधी एवं मिजोरम से कांग्रेस सांसद डॉ. आनगोमाचा बिमौल अकोईजाम द्वारा महिलाओं के अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीता शर्मा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।
इस दौरान महिला मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ता गाँधी ऑडिटोरियम से जुलूस के रूप में निकल कर नारे लगाते हुए कचहरी चौक पहुंचे। जहां कांग्रेस नेताओं के कथित महिला-विरोधी बयानों एवं आचरण के खिलाफ विरोध जताते हुए महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा की आवाज बुलंद की।
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीता शर्मा ने कहा कि महिलाओं का सम्मान भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों का अभिन्न अंग है। महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा या व्यवहार किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है।कार्यक्रम प्रभारी डॉo हेना चंद्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा महिलाओं के सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। यदि कोई भी व्यक्ति महिलाओं का अपमान करता है, तो उसके खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना आवश्यक है।धरना-प्रदर्शन के माध्यम से बीजेपी महिला मोर्चा ने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की।कार्यक्रम में महिला मोर्चा की मीना मिश्रा, माला सिंह, रंजना श्रीवास्तव, प्रभावती देवी, प्रतिभा शर्मा, उषा गुप्ता, निशा सिन्हा, सुशीला देवी, काजल कुमारी, कृष्णा सिंह, शोभा गुप्ता, पुटु सिंह, प्रियंका गिरी, मालती देवी, पूनम देवी, शशि देवी, रीना देवी, धुरपति देवी, अनीता देवी, शांति देवी, आशा चंद्रा, सुधांशु रंजन, संजय चौधरी, पंकज सिन्हा, गुलरेज शहजाद, पप्पु पाण्डेय, रिषभ झा, उत्तम मिश्रा, चंदन सिंह, सनी सिंह, सूरज पाण्डेय, अजय उपाध्याय, लड्डू सिंह बनिहारा, डॉo उमेश चंद्रा, मैनेजर सिंह, अमोद झा, रोचक झा, संजू निषाद, विजय राम और संजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



