HomeBIHARमोतिहारीएनडीए प्रत्याशी आनंद पुष्कर का मोतिहारी में भव्य अभिनंदन, एकजुट होकर जिताने...

एनडीए प्रत्याशी आनंद पुष्कर का मोतिहारी में भव्य अभिनंदन, एकजुट होकर जिताने का संकल्प

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। चन्द्रहिया स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी आनंद पुष्कर का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए उनकी जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रत्याशी आनंद पुष्कर ने कहा कि उनका क्रमांक एक है और शिक्षक पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने विवेक से सही निर्णय लें। उन्होंने शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और कल्याण के लिए हरसंभव कार्य करने का भरोसा दिलाया।

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज और मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि एनडीए गठबंधन पूरी मजबूती के साथ अपने प्रत्याशी के साथ खड़ा है। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम में कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद और जदयू जिलाध्यक्ष भरत पटेल सहित कई गणमान्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन भाजपा उपाध्यक्ष सुधांशु रंजन ने किया। इस आयोजन ने एनडीए खेमे में चुनावी सरगर्मी और उत्साह को और बढ़ा दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular