HomeBIHARमोतिहारीबापूधाम स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, आरपीएफ व जीआरपी ने चलाया संयुक्त...

बापूधाम स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, आरपीएफ व जीआरपी ने चलाया संयुक्त जांच अभियान

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। भारत बंद के आह्वान और आगामी दुर्गापूजा के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल थाना पुलिस ने शनिवार को संयुक्त रूप से विशेष गश्ती अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन परिसर से लेकर पटरियों तक सुरक्षा बलों ने पूरी मुस्तैदी के साथ निगरानी की।

आरपीएफ पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद ने बताया कि इस दौरान स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म संख्या 01 व 02 और फुट ओवरब्रिज पर गहन जांच अभियान चलाया गया। प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेनों के कोचों के भीतर जाकर संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी गई। भारत बंद के दौरान रेल रोको आंदोलन तथा किसी भी प्रकार के प्रदर्शन या विधि-व्यवस्था को बाधित होने से रोकने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह से मुस्तैद थे। अभियान के दौरान यात्रियों को अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत आरपीएफ या रेल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। स्टेशन पर स्थिति पूरी तरह सामान्य और शांतिपूर्ण है। सभी ट्रेनों का परिचालन निर्धारित समय पर सुचारू रूप से जारी है। इस संयुक्त अभियान में पोस्ट कमांडर भारत प्रसाद, रेल थानाध्यक्ष संदीप कुमार, सब इंस्पेक्टर गोलकेश पाठक, अशोक सिंह, एएसआई राकेश कुमार, विजय सिंह समेत अन्य अधिकारी व बल के जवान शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular