*सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित भाकपा प्रत्याशी ने किया क्षेत्र भ्रमण
रक्सौल।अनिल कुमार। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित भाकपा प्रत्याशी एवं बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव विद्यासागर विद्यार्थी ने क्षेत्र भ्रमण कर शिक्षकों से संपर्क किया और समर्थन की अपील की।
उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यक्तिगत रूप से और संघ के माध्यम से संघर्ष करते आ रहे हैं। आज भी शिक्षकों के सामने वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन योजना, सेवा सुरक्षा, प्रोन्नति, बकाया भुगतान और सेवा शर्तों जैसी कई समस्याएं बनी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि विधान परिषद का सदस्य निर्वाचित होने पर शिक्षकों की समस्याओं को सदन में मजबूती से उठाने और उनके समाधान के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास करने का अवसर मिलेगा। शिक्षक साथियों के आग्रह पर वे चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने शिक्षकों से सहयोग और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
फोटो -शिक्षकों की समस्याओं को सदन में उठाऊंगा : विद्यासागर विद्यार्थी



