माला सिन्हा
पीपराकोठी : 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, एसएसबी मोतिहारी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत ‘ए’ समवाय, महुआवा द्वारा चेक पोस्ट ‘कटकेनवा’ पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के उद्देश्य से श्वान दस्ता (डॉग स्क्वॉड) की सहायता से सघन तलाशी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान चेक पोस्ट से होकर गुजरने वाले वाहनों एवं संदिग्ध वस्तुओं की नियमानुसार जाँच की गई. श्वान दस्ता की सहायता से संदिग्ध सामग्री की पहचान करने तथा किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे का समय रहते पता लगाने के उद्देश्य से व्यवस्थित तरीके से तलाशी अभियान संचालित किया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था. अभियान के दौरान तैनात जवानों ने पूर्ण सतर्कता, मुस्तैदी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया. 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, मोतिहारी के ‘ए’ समवाय, महुआवा द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस प्रकार के जाँच एवं तलाशी अभियान समय-समय पर चलाए जाते रहेंगे.



