आवान मेराज/देशवानी रामगढ़वा
रामगढ़वा: रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय से लेकर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां राष्ट्रपिता गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत बीईओ ब्रजेश कुशवाहा, मुकेश सिंह और सुमित साह की उपस्थिति में हुई। इस दौरान सभी ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेशों को याद किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
वहीं, प्रखंड के सभी विद्यालयों में भी विशेष सभाओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मुरला +2 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक मोहम्मद सद्दाम की अध्यक्षता में गांधी जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में शिक्षक राजकुमार, श्याम कुमार, राकेश कुमार, पानालाल कुमार, मदन कुमार के साथ-साथ छात्र सुमित और शमीम अहमद सहित कई अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राष्ट्रपिता के सपनों के भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रण लिया।



