HomeBIHARबेतियागाँधी जयंती पर जिला पदाधिकारी ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

गाँधी जयंती पर जिला पदाधिकारी ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया

देशवाणी 

बेतिया : राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जयंती के अवसर पर आज जिला मुख्यालय बेतिया सहित जिला के सभी प्रखंड में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर बापू का श्रद्धापूर्वक स्मरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया गया। इस अवसर पर महात्मा गाँधी के स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान तथा उनके सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के संदेश का स्मरण भी किया गया।

जिला मुख्यालय स्थित हरिवाटिका चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण तरनजोत सिंह ने माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गाँधी का जीवन और उनके विचार आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सद्भाव के उनके सिद्धांत को अपने जीवन में अपनाकर ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकती है। उन्होंने सभी से बापू के आदर्शों को आत्मसात करते हुए स्वच्छ, समतामूलक एवं उत्तरदायी समाज के निर्माण में योगदान का आह्वान किया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया कुमार गौतम, उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

जिला के विभिन्न प्रखंड में पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों ने महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों एवं आदर्शों को स्मरण किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular