HomeBIHARमोतिहारीपोषण माह के तहत बच्चों को संतुलित आहार के प्रति किया जागरूक

पोषण माह के तहत बच्चों को संतुलित आहार के प्रति किया जागरूक

फोटो : संतुलित आहार की जानकारी देती शिक्षिका

माला सिन्हा

पीपराकोठी : प्रखंड क्षेत्र के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर अनुसूचित जाति टोला में बुधवार को पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. इस दौरान बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए भोजन में आवश्यक पोषक तत्वों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि शरीर के समुचित विकास के लिए भोजन में हरी सब्जियां, दाल, दूध, मौसमी फल, अनाज तथा अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों का नियमित सेवन जरूरी है. बच्चों को भोजन में विविधता रखने और समय पर भोजन करने की सलाह भी दी गई. शिक्षकों ने बताया कि पौष्टिक आहार बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनकी एकाग्रता और पढ़ाई की क्षमता को भी बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इस अवसर पर बच्चों को बाजार में मिलने वाले जंक फूड से होने वाले नुकसान के प्रति भी जागरूक किया गया. पिज्जा, बर्गर, चाउमीन, कुरकुरे, चिप्स सहित अन्य अत्यधिक तैलीय, नमकीन और पैकेटबंद खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करने से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में बताया गया. बच्चों को समझाया गया कि स्वाद के लिए इन खाद्य पदार्थों का बार-बार सेवन करने की आदत स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है. प्रधान शिक्षिका निभा सिन्हा ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और बेहतर भविष्य के लिए घर का बना ताजा एवं संतुलित भोजन करना चाहिए. उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने की अपील की. कार्यक्रम में बच्चों ने पौष्टिक भोजन अपनाने और जंक फूड से दूरी बनाने का संकल्प लिया. मौके पर कुमारी विनीता श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक व स्कूली बच्चे मौजूद थे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular