HomeBIHARमोतिहारीजदयू कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने सुनील पटेल उर्फ...

जदयू कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने सुनील पटेल उर्फ डंकन

रामगढ़वा।आवान मेंराज। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के पूर्वी चंपारण जिला अध्यक्ष पद पर सुनील पटेल उर्फ डंकन को मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह व खुशी का माहौल है।

इस नियुक्ति पर जेडीयू विधायक दल के नेता सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री तथा पूर्वी चंपारण के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार, जेडीयू जिलाध्यक्ष शभरत पटेल , नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशाल कुमार , केसरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक शालिनी मिश्रा और रामगढ़वा प्रखंड आत्मा अध्यक्ष मेराज आलम ने बधाई दी है। इसके साथ ही किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र राय पटेल, कुणाल सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. दिनेश चंद्र गुप्ता, रामगढ़वा जदयू प्रखंड अध्यक्ष बबलू साह, सुगौली प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, मुखियापति जाने आलम, युवा प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव कुशवाहा, जदयू नेता एहतेशाम बाबू सहित कई अन्य गणमान्य नेताओं ने भी उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

शीर्ष नेतृत्व और पार्टी के तमाम नेताओं ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा कला, संस्कृति और खेल के क्षेत्र से जुड़े युवाओं को एक नया और सशक्त मंच प्राप्त होगा।

फोटो -जदयू कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने सुनील पटेल उर्फ डंकन

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular