HomeBIHARहरसिद्धि मे सीआरपीएफ लिखी बाइक से घूम रहा शराब कारोबारी धराया, बाइक...

हरसिद्धि मे सीआरपीएफ लिखी बाइक से घूम रहा शराब कारोबारी धराया, बाइक में लगाया था चोरी के नया बाइक का पार्ट्स

देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी।
हरसिद्धि.थाना क्षेत्र के मानिकपुर पोखरा के समीप बुधवार की रात एक संदिग्ध बाइक लेकर घूम रहे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना पर अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर उसे बाइक सहित पकड़ा।
पकड़ा गया युवक संग्रामपुर थाना क्षेत्र के घुसियाड़ गांव निवासी योगेंद्र दास का पुत्र मंटू कुमार बताया जाता है। उसकी बाइक पर सीआरपीएफ लिखा हुआ था, जिसे देख पुलिस को शक हुआ।
पुलिस ने जब बाइक के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। बाइक पर अंकित नंबर का सत्यापन किया गया तो वह 2006 मॉडल का निकला, जबकि बाइक पूरी तरह नई और चमचमाती हुई दिख रही थी। इस पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की।
पूछताछ में मंटू ने कबूल किया कि उसने चोरी की नई बाइक के सभी पार्ट्स पुरानी बाइक में लगा रखे हैं। वह शराब का कारोबार करता है और पुलिस की नजर से बचने के लिए बाइक पर सीआरपीएफ लिखवा रखा था, ताकि पुलिस उसे रोक-टोक न करे।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी की गाड़ी की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular