HomeBIHARमोतिहारीसारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू नेता नजमूल होदा ने ठोकी दावेदारी,कहा-"वित्तरहित...

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू नेता नजमूल होदा ने ठोकी दावेदारी,कहा-“वित्तरहित शिक्षकों की लड़ाई मुख्य मुद्दा”

मोतिहारीः सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर अब सरगर्मियां बढ़ने लगी है।विभिन्न दलों ने उम्मीदवारों के नाम का घोषणा करना शुरु कर दिया है।जिन उम्मीदवारों को राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है।लेकिन अब निर्दलीय प्रत्याशी भी सामने आने लगे हैं।सीवान के जदयू नेता नजमूल होदा ने भी सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की है।नजमूल होदा ने मोतिहारी के एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए कहा कि मैं वित्तरहित शिक्षकों के अलावा अनुबंध पर बहाल शिक्षकों के वेतनमान की लड़ाई को मुख्य मुद्दा बनाकर चुनावी मैदान में आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं को जानकारी देकर सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रहा हूं।मैं कोशिश कर रहा हूं कि पार्टी का समर्थन मुझे मिल जाए।लेकिन अगर पार्टी से समर्थन नहीं मिलता है।तब भी मैं चुनाव लड़ूंगा।मुझे शिक्षकों का अपार समर्थन मिल रहा है और मैं उन शिक्षकों की भावनाओं को ख्याल में रखते हुए चुनावी मैदान में उतर थहा हूं।

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी नजमूल होदा मूल रुप से सीवान के नवीगंज प्रखंड के रहने वाले हैं।उन्होंने कुछ दिन गल्फ कंट्री में नौकरी की।उसके बाद अपने वतन वह लौट आए।फिर वह वर्ष 2006 में जदयू में शामिल हो गए और वह अबतक जदयू की राजनीति करते आ रहे हैं।हालांकि,एनडीए के तरफ से जदयू के आनंद पुष्कर को उम्मीदवार घोषित किया गया है।जो शिक्षक पूर्व विधान पार्षद केदार पांडे के पुत्र हैं।एनडीए के तरफ से जदयू द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद नजमूल होदा के उम्मीदवारी की घोषणा से सारण निर्वाचन क्षेत्र की लड़ाई दिलचस्प हो सकती है।इससे इंकार नहीं किया जा सकता है।

संवाददाता सम्मेलन में सुल्तान सैफी,दिलदार हुसैन,अफसर कमाल,सुबोध कुमार,सुशांत सिंह और सुधीर कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular