HomeBIHARमोतिहारीनगर निगम कर्मचारी यूनियन का सम्मेलन संपन्न, 06 अगस्त के समझौते पर...

नगर निगम कर्मचारी यूनियन का सम्मेलन संपन्न, 06 अगस्त के समझौते पर जताई गई खुशी

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। नगर भवन ऑडिटोरियम में बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू) जिला शाखा नगर निगम कर्मचारी यूनियन मोतिहारी का एक दिवसीय सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों दैनिक सफाई कर्मी, एमटीएस और आउटसोर्सिंग कर्मी शामिल हुए। इस सम्मेलन की अध्यक्षता भरत राम ने तथा संचालन बीर बहादुर सिंह ने किया। सम्मेलन के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा के साथ 06 अगस्त को हुए समझौता पत्र को पढ़कर सुनाया गया। संघ के बिहार राज्य महासचिव कामरेड चंद्रशेखर कुमार ने उद्घाटन भाषण में कहा कि सरकार ने पहली बार दैनिक कर्मियों को संविदा की तरह मासिक मानदेय, हर 10 साल पर बढ़ोतरी, महिला कर्मियों को 2 दिन विशेष अवकाश व मातृत्व अवकाश, बीमा, ग्रेच्युटी का लाभ देने तथा छंटनी व एजेंसी बदलने पर नौकरी सुरक्षित रखने जैसी मांगों पर सैद्धांतिक सहमति दी है। मोतिहारी के कर्मियों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अब उन्हें सम्मानजनक वेतन मिलेगा और पीएफ घोटाला बंद होगा। कार्यक्रम के अंत में एक नई 21 सदस्यीय निगम कमेटी का गठन किया गया, जिसमें भूपेंद्र कुमार लाल को सम्मानित अध्यक्ष, बीरबहादूर सिंह को अध्यक्ष, विकास पासवान को सचिव, भरत राम, संजीव कुमार सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, सुनील कुमार को संयुक्त सचिव, और कृष्णा अनिकेत को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में राकेश कुमार, त्रिलोकी प्रसाद, संदीप कुमार, ब्रिजमोहन कुमार, आलम खां, विजय मली, रविरंजन कुमार, नवल किशोर प्रसाद, मोहम्मद शकील, मोहम्मद सफीक, संजय कुमार, सहदेव राम, वीरेंद्र मली, शिवपूजन पासवान, संजय पासवान, लाल बाबू मली, राकेश कुमार, प्रफुल्ल चंद, मोहम्मद मलिक, मोहम्मद फिरोज, रोहन कुमार, लाल बाबू मलिक, भोला मलिक, गुड्डू राज, अनुप कुमार, मिलन कुमार, राजेश मली और आकाश राम को शामिल किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular