HomeBIHARमोतिहारीमोतिहारी में 25 से 29 अक्टूबर तक सजेगा ‘आर्ट कार्निवल–2026’, उत्तर बिहार...

मोतिहारी में 25 से 29 अक्टूबर तक सजेगा ‘आर्ट कार्निवल–2026’, उत्तर बिहार की संस्कृति और साहित्य का होगा महाकुंभ

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। रोशनाई फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 25 से 29 अक्टूबर तक शहर के नगर भवन मैदान में पाँच दिवसीय भव्य ‘आर्ट कार्निवल–2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आईएमए हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पांच दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य उत्तर बिहार को एक साझा सांस्कृतिक मंच से जोड़ना और युवा पीढ़ी को समृद्ध लोक संस्कृति से रूबरू कराना है।

इस बहुआयामी कार्निवल के तहत पुस्तक मेला, लिटरेचर फेस्टिवल, ड्रामा फेस्टिवल और आर्ट एंड क्राफ्ट फेस्टिवल जैसे मुख्य आकर्षण होंगे। इसके अतिरिक्त, प्रतिदिन लोक कला, लोक संगीत, नाटक, कला प्रदर्शनी, अखिल भारतीय स्तर के कवि सम्मेलन, मुशायरा, तथा बच्चों के लिए विशेष रूप से कविता और कथा वाचन के कार्यक्रम संपन्न होंगे। आयोजकों का मानना है कि यह मंच न केवल स्थानीय एवं उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का शानदार अवसर देगा, बल्कि कला-साहित्य प्रेमियों के बीच रचनात्मक संवाद को भी बढ़ावा देगा। इस अवसर पर एक विशेष स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में अध्यक्ष अनिल वर्मा, सचिव गुलरेज शहजाद, ट्रस्टी रवीश मिश्रा, अभय अनंत और समन्वयक सुदीप कुमार सहित आयोजन समिति के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular