HomeBIHARमोतिहारीबीरगंज में महारक्तदान शिविर आयोजित

बीरगंज में महारक्तदान शिविर आयोजित

*रक्तदान से बचाई जा सकती है किसी की जिंदगी

रक्सौल।अनिल कुमार।लायंस क्लब ऑफ बीरगंज मेट्रोसिटी, लायंस क्लब ऑफ बीरगंज संस्कृति गोल्ड एवं तेरापंथ युवक परिषद्, बीरगंज के संयुक्त तत्वावधान में कावेरी स्कूल, लिंक रोड, बीरगंज में महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 7 बजे से 11 बजे तक चला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब ऑफ बीरगंज मेट्रोसिटी की अध्यक्षा लायन पिया सिंह एवं लायंस क्लब ऑफ बीरगंज संस्कृति गोल्ड की अध्यक्षा लायन खुशबू अग्रवाल ने संयुक्त रूप से की। तेरापंथ युवक परिषद्, बीरगंज के अध्यक्ष सुनील दुग्गड़ की भी सहभागिता रही।

मुख्य अतिथि लायंस मल्टीपल 325 के पीएमसीसी मल्टीपल कोऑर्डिनेटर लायन रमेश अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि नेपाल प्रहरी के डीएसपी राजू कार्की रहे। विशेष अतिथियों में लायंस डिस्ट्रिक्ट 325S के कैबिनेट सचिव लायन बसु तिमिल्सिना, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट पदाधिकारी लायन रितिका जायसवाल एवं बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक वैद्य शामिल रहे।

शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ लोगों में नियमित रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। डीएसपी राजू कार्की ने आयोजकों एवं रक्तवीरों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज और मानवता की सच्ची सेवा हैं। उन्होंने नेपाल प्रशासन एवं सरकार की ओर से आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ बीरगंज मेट्रोसिटी के सचिव लायन नेल्सन भंडारी, क्लब तृतीय उपाध्यक्ष रॉबिन श्रेष्ठ, सह सचिव लायन प्रसिद्धि आनंद सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों की विशेष सहभागिता रही।

लायन पिया सिंह ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लोगों से आगामी रक्तदान शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। रक्त संग्रह में सहयोग के लिए रेड क्रॉस ब्लड बैंक के अध्यक्ष सौरभ पांडे कुमार एवं उनके सहयोगियों के प्रति भी आभार जताया गया। पत्रकार युवराज खड़का की भी विशेष उपस्थिति रही।

रक्सौल से भेजे गए संदेश में भारत विकास परिषद्, रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी एवं लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ई, जोन 41 के जोन चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन तथा भारत विकास परिषद्, रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी सह सामाजिक कार्यकर्ता बिमल सर्राफ ने संयुक्त रूप से आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि नेपाल हाल ही में बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित हुआ है। ऐसे समय में आयोजित रक्तदान शिविर जरूरतमंद एवं घायल लोगों के उपचार में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायक होगा। यह आयोजन लायंस इंटरनेशनल के मूल मंत्र “ वी सर्व ” की भावना को भी चरितार्थ करता है।

फोटो -बीरगंज में महारक्तदान शिविर आयोजित

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular