रक्सौल।अनिल कुमार। बिहार सरकार पुलिस मुख्याल के निदेश पर कमजोर वर्ग, अपराध अनुसन्धान विभाग द्वारा चाइल्ड हेल्प डेस्क रक्सौल थाना परिसर में स्थापित किया गया। बाल संरक्षण पदाधिकारी अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार को बनाया गया हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता के तहत बच्चों की समस्याएं सुनी जाएगी, तथा बच्चों को विशेष रूप से सलाह मार्गदर्शन व आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। समस्या बताने वाले बच्चों की जानकारी गोपनीयता रखी जाएगी। इस दौरान उन्होंने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होती हैं तो इसकी सूचना मो नंबर 6280969147 पर या थाना आकर दे सकते हैं। वही बच्चों के बीच कॉपी पेंसिल चॉकलेट का वितरण किया गया। मौके पर जेबा प्रवीन सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
फोटो -अपराध अनुसन्धान विभाग द्वारा चाइल्ड हेल्प डेस्क रक्सौल थाना में स्थापित किया गया



