HomeBIHARमोतिहारीविश्वकर्मा पूजनोत्सव पर शिवशक्ति इंडस्ट्रीज ने पेश की सामाजिक सरोकार की मिसाल

विश्वकर्मा पूजनोत्सव पर शिवशक्ति इंडस्ट्रीज ने पेश की सामाजिक सरोकार की मिसाल

*क्विज प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरण और 25 पौधारोपण

रक्सौल।अनिल कुमार।भगवान श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव एवं शिवशक्ति इंडस्ट्रीज प्रा. लि., मझरिया के 13वें स्थापना वर्ष के अवसर पर कंपनी परिसर में विविध सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान एवं बौद्धिक विकास पर आधारित क्विज प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, दिव्यांगजनों के बीच ट्राईसाइकिल वितरण तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नवनियुक्त निदेशक आकाश गुप्ता की दादी राजकुमारी देवी, बड़ी मां चांदनी देवी, माता ममता गुप्ता, चाची श्वेता गुप्ता एवं लायंस क्लब ऑफ रक्सौल की अध्यक्ष लायन प्रियंका सोनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं पर्यवेक्षक के रूप में प्रो. (डॉ.) रजनीश कुमार गुप्ता, एच ओ डी, यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ साइकोलॉजी एवं बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सुगौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक बब्लू गुप्ता, पूर्व विधायक श्यामबिहारी प्रसाद, एसआरपी के चिकित्सक डॉ. सुजीत कुमार, वयोवृद्ध समाजसेवी भरत प्रसाद गुप्ता, मो. नुरुल्लाह, हाफी जी, संत माइकल स्कूल के संस्थापक अजित कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान द चंद्रशील स्कूल, रक्सौल के विद्यार्थियों ने उमंग कुमार के निर्देशन में गणेश वंदना नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं एस.ए.वी. स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आकृति कुमारी के निर्देशन में सामाजिक सौहार्द का संदेश देने वाला नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों को प्रभावित किया। शाइस्ता एवं संजीदा परवीन ने अपने गीतों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

सामान्य ज्ञान एवं बौद्धिक विकास के उद्देश्य से आयोजित वैकल्पिक प्रश्न प्रतियोगिता में दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में साजिद अंसारी ने प्रथम, मनीष कुमार ने द्वितीय, आकाश पटेल ने तृतीय तथा आकाश कुमार ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कैम्ब्रिज स्कूल, मोतिहारी के बी.डी. ठाकुर, प्रजीत सिंह, विवेक गिरी एवं राहुल कुमार तथा राजकीयकृत कस्तूरबा बालिका +2 उच्च विद्यालय, रक्सौल के शिक्षक पवन किशोर कुशवाहा ने किया। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन ‘डिजाइनर बैठक’ की निदेशिका एवं आर्किटेक्ट ऐश्वर्या गुप्ता ने किया।

दिव्यांगजनों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण

दिव्यांगजनों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण एसएवी स्कूल के निदेशक साइमन रेक्स एवं शिवशक्ति इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय गुप्ता द्वारा किया गया।

ट्राईसाइकिल प्राप्त करने वालों में अक्षय यादव, पंटोका; सुखराम पासवान, ऊंची भाटिया; पटनी विजयजीत सिंह, मंगलपुर पटनी; पुष्पा कुमारी, कसवा; मो. कासिम खान, सिंगासनी तथा राजेश साह, सिंगासनी शामिल रहे।

कंपनी के निदेशक आकाश गुप्ता ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। वहीं गोरखा जैविक द्वारा निर्मित ऑर्गेनिक प्रोडक्ट का उपहार बैग सभी शिक्षकों, अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों एवं क्विज प्रतियोगिता के चारों सफल छात्रों को कंपनी की निदेशिका ऐश्वर्या गुप्ता ने भेंट किया।

कंपनी के निदेशक राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि शिवशक्ति इंडस्ट्रीज अपने सहकर्मियों, किसानों एवं ग्राहकों के हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उद्योग केवल आर्थिक गतिविधियों का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन का भी माध्यम होना चाहिए।

लायंस क्लब ने लगाए 25 पौधे

कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब ऑफ रक्सौल, डिस्ट्रिक्ट 322E के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कंपनी परिसर में 25 फलदार एवं पर्यावरणोपयोगी पौधे लगाए। क्लब के पीएसटी सहित सभी सदस्यों की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया।

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने ‘विसर्व’ की भावना के अनुरूप सामाजिक सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

इसकी जानकारी लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के मीडिया प्रभारी लायन पवन किशोर कुशवाहा ने दी।

फोटो-विश्वकर्मा पूजनोत्सव पर शिवशक्ति इंडस्ट्रीज ने पेश की सामाजिक सरोकार की मिसाल, दिव्यांगजनों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular