HomeBIHARमोतिहारीभाजयुमो ने किया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, सांसद राधामोहन सिंह ने...

भाजयुमो ने किया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, सांसद राधामोहन सिंह ने किया उद्घाटन

देश वाणी। दिलीप दुबे

​मोतिहारी। ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को मोतिहारी सदर अस्पताल में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने महा-रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

​शिविर का उद्घाटन मोतिहारी के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाना सबसे बड़ा सामाजिक कार्य है। उन्होंने युवाओं से ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

​इस शिविर में युवाओं और नागरिकों ने भारी उत्साह के साथ रक्तदान किया। इस अवसर पर मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, डिप्टी मेयर डॉ. लालबाबू प्रसाद, सिविल सर्जन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बब्लू पासवान, चंदन सिंह, और सनी सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular