HomeBreakingमोतिहारी में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, परिजन ने सदर अस्पताल गेट पर...

मोतिहारी में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, परिजन ने सदर अस्पताल गेट पर शव रख की सड़क जाम

मोतिहारी।पूर्वी चंपारण के बंजरिया थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे सरकारी शिक्षक शमशाद आलम की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। परिजन का कहना है कि शिक्षक गायब थे। पॉंच घंटे बाद उनका शव सदर अस्पताल में मिला। 
शिक्षक सिसवा पूर्वी पंचायत के निवासी थे और सिसवा उर्दू स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार को स्कूल में पढ़ाने के बाद घर लौटने के दौरान उनके लापता होने के करीब पांच घंटे बाद शव मोतिहारी सदर अस्पताल में मिला।
घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सदर अस्पताल के गेट के सामने रखकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मृतक के पिता मो. रफीस ने बंजरिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख चमन और उनके समर्थकों पर बेटे को रास्ते से उठाकर मारपीट करने और हत्या करने का आरोप लगाया है।
पिता के मुताबिक, शमशाद का चमन से मिट्टी कटाई को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस संबंध में शमशाद ने शिकायत भी की थी। परिजनों का आरोप है कि विवाद के चलते उन्हें पहले भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular