HomeBIHARरघुनाथपुर की श्री ओम टीवीएस बाइक की 18 वीं सब एजेंसी पशुरामपुर...

रघुनाथपुर की श्री ओम टीवीएस बाइक की 18 वीं सब एजेंसी पशुरामपुर में खुली

देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी।
तुरकौलिया प्रखंड के पशुरामपुर में श्री ओम टीवीएस बाइक एजेंसी, रघुनाथपुर की 18वीं सब एजेंसी सिया टीवीएस शो रूम का शुभारंभ हुआ। विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर नए शो रूम का उद्घाटन किया गया।
शो रूम का शुभारंभ श्री ओम टीवीएस के संचालक सह पूर्व मुखिया विनय कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख ई विजय कुमार ठाकुर, पूर्व मुखिया मुना ठाकुर और वरीय पत्रकार अजय कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर सिया टीवीएस के संचालक दीनानाथ प्रसाद ने सभी आगत अतिथियों का बुके और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विनय कुमार सिंह ने कहा कि टीवीएस बाइक पूरे देश में अपने बेहतरीन कलेवर, माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस के बदौलत धूम मचा रही है। आज युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक की पहली पसंद टीवीएस बाइक ही है। कंपनी ग्राहकों की सुविधा और संतुष्टि का हमेशा ख्याल रखती है। पशुरामपुर में एजेंसी खुलने से क्षेत्र के लोगों को अब बाइक खरीदने और सर्विस के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सुविधा, आसान फाइनेंस और उत्तम सर्विस प्रदान करना हमारा लक्ष्य है।
इस मौके पर मुनु ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग, बाइक प्रेमी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular