HomeBIHARमोतिहारीसंकल्प सेवा अभियान के तहत स्वच्छता व गो सेवा कार्यक्रम आयोजित

संकल्प सेवा अभियान के तहत स्वच्छता व गो सेवा कार्यक्रम आयोजित

स्वच्छ परिसर और प्लास्टिक मुक्त वातावरण का लिया संकल्प

पीपराकोठी : संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री एवं राष्ट्रीय गोकुल मिशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को गो सेवा, स्वच्छता एवं जन-जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य गो सेवा के साथ स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त परिसर और निःस्वार्थ सेवा भावना को बढ़ावा देना रहा. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गोकुल मिशन परिसर में गो सेवा से हुई. इसमें महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने गायों को चारा खिलाया. इसके बाद गोशाला एवं गौशेड की सफाई कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया गया. प्रतिभागियों ने सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया. इसके बाद महाविद्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस दौरान परिसर की साफ-सफाई के साथ प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जागरूक किया गया. सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित परिसर बनाए रखने का संकल्प लिया. इस अवसर पर महाविद्यालय के डीन डॉ. कुंदन किशोर ने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन या अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन और कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाना जरूरी है. उन्होंने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से सेवा भावना के साथ परिसर और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया. उन्होंने बताया कि संकल्प सेवा अभियान के तहत आगामी एक माह तक विभिन्न सेवा एवं जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिसमें सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी. कार्यक्रम में महाविद्यालय एवं राष्ट्रीय गोकुल मिशन के फैकल्टी सदस्य, तकनीकी व सहायक कर्मचारी तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का समन्वय डॉ. आर. बी. शर्मा, डॉ. प्रवीण कुमार एवं उनकी टीम ने किया.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular