देशवाणी
बेतिया : पश्चिम चम्पारण में प्रधान शिक्षकों के सेवा के एक वर्ष पूरा होने पर प्रधान शिक्षक मिलन सह सम्मान समारोह सम्पन्न हो गया। उपर्युक्त समारोह बेतिया स्थित एक विवाह भवन में सम्पन्न हुई।जिसमें जिला के अधिसंख्य प्रधान शिक्षक शामिल हुए। उपर्युक्त समारोह में विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षक की समस्या और उनके समाधान पर वृहद विचार विमर्श किया गया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पश्चिम चम्पारण के जिला सह संयोजक राहुल राज ने कार्यक्रम की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जबकि संचालन प्रधान शिक्षक राजन कुमार यादव ने किया। प्रधान शिक्षक मिलन सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का श्रीगणेश नगर निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार, डीपीओ स्थापना अखिल वैभव, शिक्षक नेता राहुल राज, प्रधान शिक्षक अविनाश कुमार और राजन पटेल ने संयुक्ततः दीप प्रज्ज्वलन से किया। प्रधान शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने कहा कि प्रधान शिक्षक मनोयोग से विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था सशक्त करें। उन्होंने कहा कि प्रधान शिक्षकों के बकाया और वेतन संरक्षण की समस्या पर विभाग गंभीर है। डीपीओ अखिल वैभव, दीपक कुमार सिन्हा और कुमकुम पाठक ने शिक्षकों से कहा कि समस्या के समाधान के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी के जनता दरबार में पहुंचें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को आयोजित होने वाले शिक्षक दरबार में शिक्षक अपनी समस्या पदाधिकारी के समक्ष रख सकते हैं। प्रधान शिक्षक मिलन सह सम्मान समारोह में डॉ शालिनी कुमारी, अमृता कुमारी, नाहिदा नदीम,राजदीप रौशन, रवि रंजन कुमार, अमित कुमार, रणधीर चौरसिया, उपेंद्र कुमार, सोनी कुमारी, अविनाश कुमार, तारिक हुसैन, अमितेश कुमार, राजन पटेल, अमरेंद्र कुमार और रामप्रवेश गुप्ता, रवि शर्मा, विनोद कुमार रावत, दीपक कुमार, रवींद्र कुमार सिंह व प्रधान शिक्षक शामिल हुए ।



