Motihari | अनिल कुमार |
रक्सौल।शादी का वादा पूरा नहीं होने पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती के मामले में हरैया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार युवक की पहचान महुअवा थाना क्षेत्र के पचपोखरिया गांव निवासी विवेक कुमार यादव के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि कुछ दिन पूर्व परेउवा निवासी एक युवती शादी की मांग को लेकर बोधी माई मंदिर के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी।पुलिस ने वार्ड पार्षद की मदद से समझा-बुझाकर उसे नीचे उतारा था।
युवती का आरोप था कि विवेक कुमार यादव उससे शादी का झांसा दे रहा था, लेकिन बाद में मुकर गया।मामले में युवती के आवेदन पर हरैया थाना कांड संख्या 118/26 दर्ज किया गया था।सोमवार की देर शाम पुलिस ने पचपोखरिया गांव में छापेमारी कर आरोपित विवेक को गिरफ्तार कर लिया।आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
tagline- RaxaulNews, EastChamparan, HaraiyaPolice, CrimeNews, BiharNews, LocalNews, DeshVani



