HomeBIHARबेतियाप्रश्नमंच प्रतियोगिता में बरवत सेना के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

प्रश्नमंच प्रतियोगिता में बरवत सेना के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

Bettiah। देशवाणी। अवधेश कुमार शर्मा।

◆13 टीमों ने हासिल की सफलता, कई विषयों में प्रथम स्थान

बेतिया।लोक शिक्षा समिति बिहार के चम्पारण विभाग के तत्वावधान में 5 सितंबर को विभाग स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर, नरकटियागंज में किया गया। प्रतियोगिता में 42 विद्यालयों की 18 टीमों ने भाग लिया। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर बरवत सेना के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 13 टीमों में सफलता हासिल की।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, त्वरित उत्तर देने की क्षमता, तार्किक चिंतन, स्मरण शक्ति तथा विषय की समझ को विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से परखा गया। बरवत सेना के विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई विषयों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

संगणक विषय में किशोर और बाल वर्ग ने प्रथम तथा शिशु वर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत में किशोर वर्ग प्रथम और शिशु वर्ग द्वितीय रहा। वैदिक गणित में किशोर एवं बाल वर्ग ने प्रथम, जबकि शिशु वर्ग ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

इसी प्रकार संस्कृति विषय में बाल एवं शिशु वर्ग ने प्रथम तथा किशोर वर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान विषय में बरवत सेना के बाल और किशोर दोनों वर्गों ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य वाणी कांत झा, चम्पारण विभाग के निरीक्षक ललित कुमार राय एवं प्रधानाचार्य फणीश्वरनाथ ने विजेता विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक आचार्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के परिश्रम, अनुशासन और कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular