HomeBIHARरामगढ़वा के डिवाइन करियर अचीवमेंट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक...

रामगढ़वा के डिवाइन करियर अचीवमेंट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

रामगढ़वा : शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर रामगढ़वा स्थित डिवाइन करियर अचीवमेंट कोचिंग संस्थान में एक भव्य और आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के निदेशक सौरव सर, डायरेक्टर ई. सुनील कुमार, रोहित कुमार, अवनीश चौबे और महालक्ष्मी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भारत के पहले उपराष्ट्रपति व महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर फूल-माला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन-दर्शन और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कोचिंग संस्थान में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जहां छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान में गीत, संगीत और भाषण के जरिए अपनी कला का प्रदर्शन किया।
 शिक्षक दिवस का यह पर्व रामगढ़वा क्षेत्र के तमाम अन्य शिक्षण संस्थानों में भी अत्यंत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सभी जगहों पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बताए मार्ग पर चलने, शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने और समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाने की अपनी निष्ठा को पूरी तरह से दोहराया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular