रक्सौल।अनिल कुमार। आईसीपी रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के उपलक्ष्य में ‘सेवा समर्पण 25 वर्ष-सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने की, जबकि मुख्य अतिथि मधुबन विधायक राणा रणधीर सिंह रहे। संचालन सांसद प्रतिनिधि अजय पटेल ने किया।
कार्यशाला में विभिन्न मंडलों से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विधायक राणा रणधीर सिंह ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर चर्चा की गई। साथ ही सेवा संकल्प माह के तहत होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
मौके पर लालबाबू सिंह, अशोक पांडेय मृत्युंजय सिंह, रिंकू पांडे, पार्वती तिवारी, राजकिशोर ठाकुर, कन्हैया सर्राफ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो-सेवा समर्पण अभियान को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला



