HomeBIHARबापूधाम महोत्सव में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विराट...

बापूधाम महोत्सव में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विराट रामायण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइसेंस के निदेशक आलोक शर्मा को सीएम ने किया सम्मानित

देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी। 
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं ऐतिहासिक योगदान के लिए विराट रामायण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइसेंस व श्री नारायण शर्मा टीचर ट्रेनिंग कॉलेज मोतिहारी के निदेशक आलोक शर्मा को बापूधाम महोत्सव–2026 के अवसर पर सोमवार को शहर के बापू सभागार मे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण विकसित करने तथा शिक्षा के स्तर को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रदान किया गया। सम्मान मिलने के बाद जिले के शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए इसे पूरे पूर्वी चंपारण के लिए गर्व का विषय बताया।
सम्मान ग्रहण करने के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
पूर्व मंत्री सह हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान ने आलोक शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व, शिक्षा के प्रति अटूट समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षक शिक्षा को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता बढ़ाने में आलोक शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और उनके नेतृत्व में कॉलेज ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
वहीं, पूर्व मुखिया एवं जदयू के वरीय नेता विनय कुमार सिंह ने कहा कि विराट रामायण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइसेंस व श्री नारायण शर्मा टीचर ट्रेनिंग कॉलेज आलोक शर्मा के कुशल नेतृत्व में शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और नवाचार के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल आलोक शर्मा का व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे पूर्वी चंपारण जिले के लिए गर्व, सम्मान और खुशी का विषय है। इससे जिले के अन्य शैक्षणिक संस्थानों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
पूर्व मुखिया राकेश मिश्र ने कहा कि आलोक शर्मा ने शिक्षा जगत में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने शिक्षक शिक्षा को नई दिशा देने का कार्य किया है, जो समाज के लिए अनुकरणीय है। 
मुख्यमंत्री से सम्मानित होने पर जिले के कई शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने आलोक शर्मा को शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में मदन राज नर्सिंग होम के निदेशक डॉ. सी.बी. सिंह, राय सुनरदेव शर्मा, संजीव कुमार सिंह ऊर्फ टुनी, राजेश सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, अधिवक्ता संतोष ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, प्रो. अखिलेश सिंह, वार्ड पार्षद अंकित सिंह, हरी सिंह, पूर्व मुखिया मोहन सिंह, प्रितेश सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल है।
सम्मान समारोह के बाद कॉलेज परिवार और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। लोगों ने विश्वास जताया कि आलोक शर्मा के नेतृत्व में श्री नारायण शर्मा टीचर ट्रेनिंग कॉलेज भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षक शिक्षा, आधुनिक शिक्षण व्यवस्था और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करता रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में मिला यह सम्मान न केवल संस्थान की प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा, बल्कि पूर्वी चंपारण को राज्य स्तर पर नई पहचान भी दिलाएगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular