HomeBIHARहरसिद्धि पुलिस ने मानिकपुर व गायघाट मे किया छापेमारी, गांजा सहित दो...

हरसिद्धि पुलिस ने मानिकपुर व गायघाट मे किया छापेमारी, गांजा सहित दो कारोबारी को पकड़ा

देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी।
हरसिद्धि थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मानिकपुर और गायघाट में छापेमारी कर दो गांजा कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। जिसमे एक महिला शामिल है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 145 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि दोनों स्थानों पर दुकानों में बिक्री के लिए गांजा की पुड़िया बनाकर रखी गई है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। गायघाट वार्ड संख्या-9 में की गई छापेमारी के दौरान बिंदेश्वरी साह की पत्नी सीमा देवी को उसकी दुकान से 65 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं मानिकपुर बाजार स्थित एक दुकान में छापेमारी कर मटियारिया पिपरा निवासी देवशरण पंडित को 80 ग्राम गांजा के साथ दबोच लिया गया। पुलिस ने मौके से बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर दोनों स्थानों पर छापेमारी कर सफलता मिली है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि नशा कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा सके।
उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular