HomeBIHARमोतिहारीसंस्कृत भारत की ज्ञान-परंपरा और सांस्कृतिक जीवन-मूल्यों की आधारशिला: वेद विद्यालय में...

संस्कृत भारत की ज्ञान-परंपरा और सांस्कृतिक जीवन-मूल्यों की आधारशिला: वेद विद्यालय में संस्कृत सप्ताह समारोह संपन्न

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। शहर के छोटा बरियारपुर, महर्षिनगर स्थित आर्षविद्या शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान-वेद विद्यालय में संस्कृत सप्ताह समारोह का सोमवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य सुशील कुमार पाण्डेय ने कहा कि संस्कृत केवल भाषा नहीं, बल्कि भारत की ज्ञान-परंपरा, संस्कृति, संस्कार और जीवन-मूल्यों की आधारशिला है। राष्ट्र की उन्नति और सर्वांगीण विकास के लिए नई पीढ़ी को इससे जोड़ना अनिवार्य है। कार्यक्रम में प्रो. देवेन्द्र नाथ पाण्डेय, सुधीर दत्त पाराशर, रुपेश ओझा, राजन पाण्डेय, राकेश तिवारी, विकास पाण्डेय, कुन्दन पाठक तथा जिला प्रचारक शिवम सोनू ने संस्कृत को विश्वव्यापी भाषा बताते हुए विद्यालयों में इसके अनिवार्य अध्ययन-अध्यापन और इसे राष्ट्रभाषा बनाने के प्रयासों पर बल दिया, जिससे भाषाई प्रांतीयता के कलह को समाप्त कर विश्व शांति स्थापित की जा सके।

समारोह के समापन पर वेद विद्यालय से हवाई अड्डा चौक होते हुए कचहरी चौक स्थित जगदम्बा मंदिर तक भव्य प्रभात-फेरी निकाली गई, जहाँ छात्रों ने वेद पारायण किया। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में श्लोक अन्त्याक्षरी, संस्कृत गीत और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। मंच संचालन सचिव कृष्ण कुमार ने तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष विनोद पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर सुजीत मिश्र, गायत्री पाण्डेय, कुमारी पूनम, सुधाकर पाण्डेय, मिथिलेश पाण्डेय, अरुण तिवारी, वेद प्रकाश पाण्डेय, प्रदीप कुमार और सूर्यप्रकाश सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र एवं स्थानीय संस्कृत प्रेमी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular