मोतिहारी। नगर पार्षद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, मोतिहारी के पूर्व अध्यक्ष श्री बिभूति नारायण सिंह के सुपुत्र इंजीनियर हर्षवर्धन सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा UGC-NET में लगातार तीसरी बार सफलता प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। इस बार उन्होंने UGC-NET में Assistant Professor के लिए पात्रता हासिल की है। इससे पूर्व वे दो बार UGC-NET (PhD के लिए पात्रता) परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं।
हर्षवर्धन सिंह ने Computer Science Engineering में इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने महत्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी से Management में MBA किया। वर्तमान में वे दिल्ली से Management में PhD कर रहे हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर मधुबन विधायक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री राणा रणधीर सिंह ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हर्षवर्धन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी सफलता को मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम बताया।
वहीं चैंबर ऑफ कॉमर्स, मोतिहारी के अध्यक्ष श्री महेश प्रसाद सिन्हा, रोटरी क्लब मोतिहारी के अध्यक्ष रोटेरियन श्री रोहित साह, पेट्रोलियम एसोसिएशन के श्री विनोद कुमार, रेलवे स्टेशन के पूर्व प्रबंधक श्री दिलीप कुमार, डॉ. ओम प्रकाश, श्री धर्मेंद्र नारायण सिंह सहित शहर के अनेक गणमान्य लोगों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी हर्षवर्धन सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बलुआ व्यवसाय संघ के श्री राहुल शर्मा,नगर पार्षद मुजाहिद आलम, रोहित शर्मा, धीरज कुमार सहित व्यवसायिक एवं सामाजिक संगठनों के अन्य प्रतिनिधियों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हर्षवर्धन सिंह की लगातार तीसरी बार UGC-NET में सफलता से उनके परिवार, शिक्षकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए मेहनत, निरंतर प्रयास और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल है।



