HomeBIHARउत्तर बिहार का मशहूर दुबे टोला महावीरी झंडा में दंगल प्रतियोगिता का...

उत्तर बिहार का मशहूर दुबे टोला महावीरी झंडा में दंगल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 60 जोड़ी पहलवानों ने किया जोर आजमाइस

देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी।
उत्तर बिहार का दंगल प्रतियोगिता के लिए मशहूर दुबे टोला मे सोमवार को कुश्ती का आयोजन हुआ। संग्रामपुर प्रखण्ड के उत्तरी मधुबनी पंचायत के दुबे टोला में नागपंचमी के अवसर पर वर्ष 1940 से लगातार महावीरी झंडा व कुश्ती का आयोजन होते आ रहा है। दुबे टोला हनुमानजी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद महावीरी झंडा का जुलूस बाजे गाजे  के साथ आखड़ा स्थल पहुचा । जहा जगदेव आखड़ा में दंगल प्रतियोगिता का जिला परिषद अध्यक्ष ममता राय के प्रतिनिधि शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रविशंकर दुबे  व समाजसेवी सुरेंद्र दुबे ने संयुक्त रूप से दो पहलवानो के बीच हाथ मिलाकर दंगल शुरू कराया। पश्चिमी चंपारण  के पहलवान सतन व दिल्ली के परविंदर पहलवान के बीच जबदस्त कुश्ती हुई। जहा सतन पहलवान ने दिल्ली के परविंदर पहलवान को पटकनी दी । जौनपुर के सत्यम पहलवान व पश्चिमी चंपारण के निरंजन पहलवान के बीच शानदार कुश्ती में निरंजन ने सत्यम को पटकनी दिया।  दुबे टोला आखड़ा में यूपी ,हरियाणा,नेपाल, बिहार, दिल्ली, राजस्थान सहित कई प्रान्त से आये साठ जोड़ी पहलवानो के बीच कुश्ती हुई  । कुश्ती रेफरी किरानी के देख रेख हुआ व मंच का संचालन चुन्नु चौबे ने किया। दंगल व कुश्ती देखने को हजारों की भीड़ अंत तक लगी रही। झंडा मेला को सफल बनाने में मेला समिति के अध्यक्ष मुकेश दुबे , हिटलर दुबे, गुड्डू दुबे, बाबुल दुबे , बिट्टू दुबे, सुधाकर दुवे, हिमांशु दुबे ,रामेश्वर दुबे ,अनिल दुबे आदि की भूमिका सराहनीय रही। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर  थानाध्यक्ष अनूप कुमार पुलिस टीम के साथ लगे रहे ।
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular