HomeBIHARमोतिहारीलायंस क्लब ऑफ मोतिहारी का 8वां पदस्थापना समारोह संपन्न: विशाल कुमार अध्यक्ष...

लायंस क्लब ऑफ मोतिहारी का 8वां पदस्थापना समारोह संपन्न: विशाल कुमार अध्यक्ष व निशा गुप्ता ने संभाली सचिव पद की जिम्मेदारी

देश वाणी । दिलीप दुबे

मोतिहारी। लायंस क्लब ऑफ मोतिहारी का 8वां पदस्थापना समारोह शहर के एक आवासीय होटल में रविवार की रात संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन मुस्तफा अंसारी ने, जबकि मंच संचालन लायन त्रिलोक कुमार ने किया। समारोह के दौरान सत्र 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों का चयन और 14 नए सदस्यों का संस्था में स्वागत किया गया।

समारोह में बेतिया से पहुंचे ला.जमील बारमिकी ने 14 नए सदस्यों को विधिवत सदस्यता की शपथ दिलाई और लायंस क्लब के उद्देश्यों व सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, नेपाल से आए पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रमेश अग्रवाल ने नए सत्र के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए सत्र के लिए लायन विशाल कुमार अध्यक्ष, लायन निशा गुप्ता सचिव तथा लायन अरशद उपाध्यक्ष पद पर आसीन हुए। इसके साथ ही ला. डॉ. के. आलम, ला. मुस्तफा अंसारी, ला. रवि जायसवाल और ला. सुरेश प्रसाद ने बतौर डायरेक्टर पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि वे संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और समाज सेवा के क्षेत्र में हर संभव योगदान देने के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेपाल डिस्ट्रिक्ट 325 एस के गवर्नर लायन राम बिहारी पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि हम दुनिया की सबसे बड़ी सेवा संस्था से जुड़े हैं। उन्होंने सदस्यों से लायंस क्लब फाउंडेशन में बढ़-चढ़कर दान करने की अपील की और बताया कि संस्था में एकत्रित एक-एक पैसा सीधे तौर पर मानवता और समाज सेवा के कार्यों में खर्च होता है।

इस अवसर पर पूर्व जिलापाल ला. विजय अग्रवाल, सहायक जिलापाल चंदेश्वर मिश्रा, रीजन अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, ढाका से आए डॉ. इमामुद्दीन अहमद, ला. अंगद सिंह और ला. सुधांशु रंजन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के कई गणमान्य सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular