spot_img
Friday, July 24, 2026
Homeबिहारमोतिहारीराष्ट्रीय ध्वज दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच ने 250 स्कूली बच्चों के...

राष्ट्रीय ध्वज दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच ने 250 स्कूली बच्चों के बीच बांटी शैक्षणिक व स्वच्छता सामग्री

-

मोतिहारी ।
राष्ट्रीय ध्वज दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, मोतिहारी शाखा द्वारा सर्व शिक्षा अभियान एवं स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को मोतिहारी देहात प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रामगढ़वा में 250 स्कूली बच्चों के बीच शैक्षणिक एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नोटबुक, पेंसिल, पेन, रबर, कटर, सर्टिफिकेट होल्डर तथा स्वच्छता किट, जिसमें साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट और टूथब्रश शामिल थे, वितरित किए गए। मंच के सदस्यों ने बच्चों को शिक्षा, स्वच्छता और देशभक्ति के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें नियमित अध्ययन और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर अनिरुद्ध लोहिया ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने दैनिक दिनचर्या में साफ-सफाई की आदतों को शामिल करने और स्वच्छ रहने से विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।
वहीं राहुल अग्रवाल ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं शिक्षकों को मारवाड़ी युवा मंच द्वारा समाजहित में किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम में शाखाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, सचिव शुभम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विपुल जालान, कुणाल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अनिरुद्ध लोहिया, चंदन मित्तल, अमित अग्रवाल सहित मंच के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
शाखाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts