spot_img
Thursday, July 16, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी भाजपा संगठन प्रदेश में अव्वल, कार्यकर्ताओं को मिलेगा डिजिटल प्रशिक्षण: राधा...

मोतिहारी भाजपा संगठन प्रदेश में अव्वल, कार्यकर्ताओं को मिलेगा डिजिटल प्रशिक्षण: राधा मोहन सिंह

-

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। चंद्रहिया स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष पवन राज की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजय चौधरी ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने कार्यकर्ताओं के परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि मोतिहारी संगठन जिला पूरे बिहार में प्रथम स्थान पर आया है। उन्होंने संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक विस्तार की रणनीति पर चर्चा करते हुए बताया कि देश भर में एक करोड़ कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है, जिसके तहत हर बूथ से कम से कम 10 कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया, डिजिटल संवाद और सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष पवन राज ने सभी पदाधिकारियों से सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का आह्वान किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता अभियान और बूथ स्तर की बैठकों की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर मोतिहारी विधायक व पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक सुनील मणि तिवारी, उप महापौर डॉ.लालबाबू प्रसाद, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह, प्रकाश अस्थाना, जिला महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts