बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला सीनियर बालक-बालिका खो-खो टीम चैंपियन बन गया। उल्लेखनीय है कि बिहार स्टेट खो-खो प्रतियोगिता 2026-2027 का आयोजन जमुई के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, मलायापुर में किया गया। उपर्युक्त प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में पश्चिम चम्पारण जिला की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में पश्चिम चम्पारण जिला को चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट क्रीड़ा कौशल का प्रदर्शन से सम्पूर्ण जिला में प्रसन्नता है।
उपर्युक्त प्रतियोगिता में पश्चिम चम्पारण जिला के खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना एवं उत्तम क्रीड़ा कौशल का परिचय दिया। खो-खो में विजय प्राप्त करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर पश्चिम चम्पारण खो-खो संघ के अध्यक्ष वृज किशोर शर्मा, सचिव प्रमोद कुमार, चेयरमैन सीमा माधवगढ़िया, साजन कुमार राय एवं कोषाध्यक्ष रतन बणिक ने खिलाड़ियों एवं टीम कोच सुभाष पटेल को बधाई एवं शुभकामना दिया।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सचिव प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पश्चिम चंपारण की टीम लगातार दो वर्षों से राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। टीम के बेहतर प्रदर्शन में कोच सुभाष पटेल का योगदान भी काफी महत्वपूर्ण रहा है। खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन एवं कोच के मार्गदर्शन के कारण ही यह सफलता संभव हो सकी है। इस उपलब्धि से जिले में खो-खो खेल को नई पहचान मिलेगी तथा अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा प्राप्त होगी।












