HomeUncategorizedगाँजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक ज़ब्त

गाँजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक ज़ब्त

देशवाणी 

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला स्थित सशस्त्र सीमा बल 44 वाहिनी नरकटियागंज के सी-समवाय पचरौता के कार्यक्षेत्र में एसएसबी ने गुप्त सूचना पर दिनांक 26 मई 2026 को समय 08.20 बजे सीमा स्तम्भ संख्या 431/2 ,बिरंची गांव के पास भारत में सशस्त्र सीमा बल मुख्य आरक्षी/सा.संजय कुमार दत्त की टीम एवं बिहार पुलिस टीम की संयुक्त गश्त के क्रम में एक व्यक्ति को बाइक से नेपाल से भारत आने के क्रम में रोक कर जाँच की गई। उसी क्रम में उसकी बाइक जप्त करते हुए, उसके पास 9.066 किलोग्राम मादक पदार्थ “गाँजा” बरामद किया। जिसकी सूचना समवाय प्रभारी एसएसबी ने दी। पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में तस्कर रामकिशन यादव आयु 30 वर्ष, पिता अशर्फी यादव ग्राम मलदहिया पोस्ट पोखरिया, जिला पश्चिम चम्पारण को गिरफ्तार किया गया है। वह नेपाल से गाँजा लेकर भारत में बेच कर मोटी कमाई के चक़्कर में गिरफ्तार कर लिया गया। तस्कर को, मोटरसाइकिल और गांजा के साथ मानपुर पुलिस थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। पचरौता बीओपी क्षेत्र की जनता एसएसबी और पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा कर रही है। एसएसबी व पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा से सीमा पर अवैध कार्य के आवागमन पर अंकुश लगा हैं। जिससे तस्करी मे लिप्त लोगों में बेचैनी देखी जा रही है। इस कार्य से सीमा पर तस्करी में गिरावट देखा जा रही हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular