पीएम मोदी ने शिलांग के सांसद के निधन पर जताया शोक
SHABD,New Delhi, February 20,
वॉइस ऑफ द पीपल पार्टी (वीपीपी) के शिलांग सांसद रिकी एजे सिंग्कोन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए दुख व्यक्त किया है।
फरवरी 20, नई दिल्ली:
वॉइस ऑफ द पीपल पार्टी (वीपीपी) के शिलांग सांसद रिकी एजे सिंग्कोन का गुरुवार शाम अचानक बीमार पड़ने के बाद निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलांग से सांसद डॉ. रिकी एजे सिंकॉन के निधन पर दुख जताया है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट में लिखा- शिलांग से लोकसभा सांसद डॉ. रिकी एजे सिंकॉन के निधन से दुखी हूं। मेघालय के लोगों की सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
उन्हें रात लगभग 8:42 बजे मृत घोषित कर दिया गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन टिनसोंग, वीपीपी अध्यक्ष अर्देंट मिलर बसाईआवमोइट, कई विधायकों, वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचे और परिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और सांत्वना दी।
सांसद रिकी एजे सिंग्कोन पहली बार सांसद बने थे। बीते लोकसभा चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की थी। उन्होंने तीन बार के कांग्रेस सांसद विंसेंट एच. पाला को 37 लाख से अधिक वोटों के भारी अंतर से हराया था। सभी दलों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें एक समर्पित जन प्रतिनिधि के रूप में याद किया।
फोटो- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोस्ट
सोर्स- एक्स (Narendra Modi)


