Sunday, February 15, 2026
spot_img
spot_img

टॉप न्यूज़

जरूर पढ़ें

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने तीन थानों के एसएचओ का किया तबादला

Motihari। अमृता वर्मा।

पुलिस अधीक्षक बोले : बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था के लिए दिया गया है आदेश।

मोतिहारी। जिले की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने तीन थानों के थानाध्यक्षों का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार, संग्रामपुर के थानाध्यक्ष राहुल कुमार को केसरिया थाने की कमान सौंपी गयी है। वहीं पताही के अपर थानाध्यक्ष अनूप कुमार को संग्रामपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन से अमित कुमार सिंह को बंजरिया थाने की जिम्मेदारी दी गयी है।
पुलिस अधीक्षक ने युवा पुलिस पदाधिकारियों पर भरोसा जताते हुए उन्हें महत्वपूर्ण थानों की कमान सौंपी है। उन्होंने अपेक्षा जतायी है कि इन बदलावों से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित होगी और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने कहा कि पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर करने के लिए यह आदेश दिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और सक्रियता से करेंगे, उन्हें विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा। सभी नये थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से अपने नये पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

वायरल खबरें