spot_img
Saturday, February 14, 2026
Homeबिहारपटनाछात्रा की संदिग्ध मौत के बाद फुलवारी शरीफ में भारी बवाल, परिजनों...

छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद फुलवारी शरीफ में भारी बवाल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

-

सड़क जाम और आगजनी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ज़िलाधिकारी और एसएसपी जांच में जुटे

SHABD, फुलवारीशरीफ, February 14 :

पटना के फुलवारी शरीफ स्थित एक हॉस्टल में 16 वर्षीय कोचिंग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो जाने से इलाके में तनाव व्याप्त है। परिजनों ने कोचिंग संस्थान से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दरिंदगी के बाद छात्रा की हत्या कर उसे छत से नीचे फेंका गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

विरोध स्वरूप बड़ी संख्या में लोगों ने एम्स गोलंबर के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। सड़क जाम के कारण कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानों पर आगजनी की भी सूचना मिली है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना के सीनियर एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक कर जांच के निर्देश दिये। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा तकनीकी साक्ष्य एकत्र किये जा रहे हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इसी क्रम में जेल से रिहा होने के बाद सांसद पप्पू यादव शुक्रवार देर शाम फुलवारी शरीफ पहुंचे और मृत छात्रा के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों ने उनके समक्ष आरोप दोहराते हुए कहा कि छात्रा के साथ पहले मारपीट की गयी और बाद में उसे छत से नीचे फेंक दिया गया। मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने कहा कि वे इस मामले को लेकर दिल्ली जाएंगे और लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। साथ ही चिकित्सकों से भी बातचीत कर छात्रा को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

Patna | Huge uproar in Phulwari Sharif after the suspicious death of a girl student, family alleges murder.

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Taekowondo Grading Test, 27 January 2026
00:53
Video thumbnail
समस्तीपुर डीएम को उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, PBSHABD,
00:33
Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16
Video thumbnail
दरभंगा : हाइकोर्ट के आदेश पर चार दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, PBSHABD, 20 January 2026
02:51
Video thumbnail
नालंदा | जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह की वापसी पर जताया विरोध, PBSHABD, 19 January 2026
00:57
Video thumbnail
मुजफ्फरपुर: महिला और तीन बच्चों की मौत, प्रेमी गिरफ्तार, पति से पूछताछ जारी, PBSHABD,19 January 2026
00:14
Video thumbnail
Varanasi | Mauni Amavasya American Citizens Join the Festive Celebrations, PBSHABD, 18 January 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts