spot_img
Wednesday, February 4, 2026
Homeबिहारमोतिहारीएलएनएमयू : पीएटी-2024 की रद्द परीक्षा अब 9 फरवरी को, संशोधित एडमिट...

एलएनएमयू : पीएटी-2024 की रद्द परीक्षा अब 9 फरवरी को, संशोधित एडमिट कार्ड जारी

-

Dharbhanga| देशवाणी संवाददाता|

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने पीएटी (PAT)-2024 की रद्द हुई परीक्षाओं के आयोजन को लेकर नयी अधिसूचना जारी कर दी है। कुलपति के आदेशानुसार जारी इस सूचना के तहत, चार प्रमुख विषयों की परीक्षा अब 09 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

सीएम साइंस कॉलेज, गेट पर परीक्षा रद्द करने को प्रदर्शन करते परीक्षार्थिगण। देश वाणी।

इन विषयों की परीक्षा हुई थी रद्द-

विदित हो कि सी.एम. साइंस कॉलेज, दरभंगा केंद्र पर गत 31.01.2026 को अपरिहार्य कारणों से राजनीति विज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान और मनोविज्ञान विषयों की परीक्षा रद्द कर दी गयी थी। केंद्र अधीक्षक द्वारा जारी नोटिस के आलोक में अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन विषयों के लिए नयी तिथि निर्धारित की है।

वेबसाइट से डाउनलोड करें संशोधित ई-एडमिट कार्ड-

विश्वविद्यालय के प्रभारी पीएटी-2024 ने सूचित किया है कि इन विषयों के उम्मीदवारों के लिए संशोधित ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिये गये हैं। परीक्षार्थी अपना ई-एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.lnmupat.in पर लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा संशोधित एडमिट कार्ड में आवंटित केंद्र और समय के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।

प्रतिलिपि भेजी गयी-

इस सूचना की प्रतिलिपि सभी विभागाध्यक्षों, डीन और कुलपति के निजी सहायकों को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रेषित कर दी गयी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गयी है कि वे समय रहते अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें ताकि परीक्षा केंद्र पर पहुँचने में कोई असुविधा न हो।

Darbhanga | LNMU, Cancelled PAT-2024 exam now on February 9, revised admit card released

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Taekowondo Grading Test, 27 January 2026
00:53
Video thumbnail
समस्तीपुर डीएम को उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, PBSHABD,
00:33
Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16
Video thumbnail
दरभंगा : हाइकोर्ट के आदेश पर चार दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, PBSHABD, 20 January 2026
02:51
Video thumbnail
नालंदा | जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह की वापसी पर जताया विरोध, PBSHABD, 19 January 2026
00:57
Video thumbnail
मुजफ्फरपुर: महिला और तीन बच्चों की मौत, प्रेमी गिरफ्तार, पति से पूछताछ जारी, PBSHABD,19 January 2026
00:14
Video thumbnail
Varanasi | Mauni Amavasya American Citizens Join the Festive Celebrations, PBSHABD, 18 January 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts