Motihari | पिपराकोठी | माला सिन्हा |
मोतिहारी। पीपराकोठी थाना क्षेत्र के मुर्दाचक के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। क्षमता से अधिक गन्ना लदी ट्रैक्टर की ट्रॉली के पलट जाने से चालक ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच दब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।
हादसे में सूर्यपुर के चालक सुदर्शन साह ट्रैक्टर और ट्रॉली के बीच फंस गये। हालांकि वे पूरी तरह से नहीं दबे थे, जिससे उनकी जान बचने की उम्मीद बनी रही।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार और एसआई शशि भूषण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बिना देर किये राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
थानाध्यक्ष श्री कुमार ने तत्काल क्रेन मंगवाकर पलटे हुए ट्रैक्टर और ट्रॉली को हटायवाया। जिसके बाद कड़ी मशक्कत से चालक को बाहर निकाला गया।
चालक को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय लोगों के सहयोग से एक बड़ी अनहोनी टल गई।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहनों पर निर्धारित क्षमता से अधिक भार न लादें। ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
Motihari | Tractor trolley overturned, driver trapped, Piprakethi police called for a crane to rescue the driver, life saved.












