spot_img
Monday, May 25, 2026
Homeबिहारमोतिहारी7.560 किग्रा चरस के साथ तीन युवक हिरासत में, फरार सप्लायर महबूब...

7.560 किग्रा चरस के साथ तीन युवक हिरासत में, फरार सप्लायर महबूब सैफी की तलाश जारी

-

Motihari | रक्सौल| अनिल कुमार|


बड़ा परेउवा वार्ड संख्या 16 निवासी महबूब सैफी फरार, तलाश जारी

हरैया थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 7.560 किलोग्राम चरस के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया है। यह छापेमारी जिला पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के निर्देश और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मनीष आनंद के नेतृत्व में की गयी।

पनटोका मार्ग पर सघन जांच अभियान-

थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान, एसआई बल्ली राय और पुलिस टीम ने पनटोका जाने वाले मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान नेपाल की ओर से आ रहे तीन युवकों को संदिग्ध प्रतीत होने पर रोका गया और तलाशी ली गई।

शरीर में छिपायी गयी चरस बरामद-

तलाशी के क्रम में पुलिस ने तीनों युवकों के शरीर के हिस्सों में छुपाकर रखी गई कुल 7.560 किलोग्राम चरस बरामद की।
हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई —

  • सुनील डेविड, निवासी शाहपुर बशारतपुर, जनपद गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)
  • चांद मोहम्मद, पिता समसुल मियां, निवासी बड़ा परेउवा नया बस्ती, वार्ड संख्या 1 (हरैया थाना क्षेत्र)
  • रियाज खान, पिता साहेब मियां, निवासी चक्की पकड़ी, थाना शिकारपुर (पश्चिम चंपारण)

महबूब सैफी के नाम आयी चरस, मिला सुराग-

पूछताछ में आभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि यह चरस रक्सौल थाना क्षेत्र के बड़ा परेउवा वार्ड संख्या 16 निवासी रहमत मियां के पुत्र महबूब सैफी को पहुंचाई जानी थी।
सूचना पर पुलिस ने महबूब सैफी के घर छापेमारी की, लेकिन वह मौके से पहले ही फरार हो गया।

फरार अभियुक्त की तलाश और आगे की जांच जारी-

पुलिस टीम फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की जांच हरैया थाना पुलिस और एसडीपीओ मनीष आनंद के नेतृत्व में जारी है।

(फोटो-वीडियो : 7.560 किलो चरस के साथ तीन आरोपी हिरासत में)


Motihari | Raxaul | Three Youths Detained with 7.560 kg Hashish Hunt On for Absconding Supplier Mahbub Saifi. Police Seize Significant Narcotics Cache.

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts