spot_img
Tuesday, June 9, 2026
Homeबिहारमोतिहारीचांदमारी में कोचिंग छात्र पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर किया घायल

चांदमारी में कोचिंग छात्र पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर किया घायल

-

Motihari | निखिल विजय कुमार सिंह|

अगरवा मोहल्ले का जख्मी छात्र; कोचिंग के पुराने विवाद को लेकर किया गया वार

मोतिहारी शहर के चांदमारी मोहल्ले में एक कोचिंग छात्र पर कार सवार बदमाशों ने घेर कर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र की पहचान मो. साहिल के रूप में हुई है, जो अगरवा मोहल्ला निवासी मो. नज़ीर का पुत्र है। साहिल की जांघ में चाकू लगा है और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीन नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

इस घटना को लेकर साहिल ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने कोटवा निवासी सुशील कुमार, आदर्श कुमार और आदित्य कुमार को नामजद किया है, जबकि तीन अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। शिकायत में बताया गया है कि ये तीनों नामजद आरोपी चांदमारी मोहल्ले में राजा सिंह के मकान में किराये पर रहते हैं।

कोचिंग क्लास के बाहर हुए मामूली विवाद का बदला

साहिल ने पुलिस को बताया कि वह कोचिंग पढ़कर लौट रहा था, तभी एक कार में सवार पाँच-छह बदमाशों ने उसे घेर लिया। गाली-गलौज करते हुए उन लोगों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आकर बीच-बचाव किया और उसकी जान बचाई। साहिल ने यह भी खुलासा किया कि कुछ दिन पहले क्लास के बाहर उसकी आरोपी सुशील से हल्की धक्का-मुक्की हुई थी, जिसके बाद सुशील ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

पुलिस कार्रवाई जारी, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

नगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्र के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं और उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

Motihari | Fatal Attack on Coaching Student in Chandmari, Stabbed and Injured, Injured Student from Agarwa Locality; Attack Carried Out Due to Old Coaching Dispute

Related articles

Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts