spot_img
Thursday, May 28, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल में भाजपा प्रत्याशी प्रमोद सिन्हा की ऐतिहासिक जीत पर जश्न

रक्सौल में भाजपा प्रत्याशी प्रमोद सिन्हा की ऐतिहासिक जीत पर जश्न

-

Motihari| रक्सौल | अनिल कुमार|

रक्सौल विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय-

रक्सौल विधानसभा क्षेत्र-10 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की घोषणा के साथ ही एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा की शानदार जीत पर पूरे रक्सौल और आसपास के इलाकों में भाजपा समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह दिखा। प्रमोद कुमार सिन्हा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी श्याम बिहारी प्रसाद को 17,878 मतों के विशाल अंतर से हराया। सिन्हा को कुल 1,06,765 वोट मिले, जबकि उनके विरोधी श्याम बिहारी को 88,887 वोट मिल सके।[

समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया विजय पर्व-

जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, रक्सौल मुख्य मार्ग स्थित कावेरी होटल के नीचे बने भाजपा कार्यालय में जश्न की लहर दौड़ गई। भाजपा नेता उमेश तिवारी के नेतृत्व में भारी संख्या में ग्रामीण और नगरवासी एकत्र हुए और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। महिलाओं और पुरुषों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर उत्साहपूर्ण नारे लगाए तथा पूरे नगर में विजय जुलूस निकाला। समर्थकों ने पटाखे फोड़े और गुलाल लगाकर अपनी प्रसन्नता का इज़हार किया।

विकास और सुशासन की जीत का जश्न-

जश्न के इस माहौल में विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा को बधाई देने पहुंचे लोगों में राजकिशोर ठाकुर, सुरेश कुमार, प्रेम गुप्ता, सीमा गुप्ता, विशाल कुमार कुशवाहा, हिमांशु अग्रवाल, नगर महामंत्री प्रेम गुप्ता, दीपू श्रीवास्तव, कुंदन कुमार, रिशु कुमार, प्रदीप कुमार, संगीता देवी, रागिनी देवी, लाल बाबू सिंह, अजय पटेल, भोला साह, शंभू दास, सुरेश कुमार, वार्ड पार्षद रवि गुप्ता, अनुरागिनी देवी, राकेश कुशवाहा, प्रवीण कुमार सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल रहे। सभी ने इसे विकास और सुशासन की जीत मानते हुए विश्वास जताया कि विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में रक्सौल क्षेत्र में विकास की रफ्तार और तेज़ होगी।

जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का सम्मान-

युवा, महिलाएँ और वरिष्ठ नागरिकों ने भी इस जीत को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह जनादेश जनता के भरोसे और भाजपा कार्यकर्ताओं की कठिन मेहनत का परिणाम है। शाम तक पूरे शहर में उत्सव का माहौल बना रहा, समर्थक जश्न में मग्न रहे और एक-दूसरे को शुभकामनाएँ देते दिखे।

Motihari | Raxaul | Loud celebrations were held in Raxaul following the historic victory of BJP candidate Pramod Sinha.

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts