spot_img
Saturday, June 27, 2026
Homeबिहारवैशालीवैशाली : खेसारी की रैली देखने गए युवक का शव 6 दिन...

वैशाली : खेसारी की रैली देखने गए युवक का शव 6 दिन बाद बरामद

-

वैशाली में खेसारी लाल यादव की रैली देखने गए मोहन ठाकुर का शव 6 दिन बाद पुलिया के नीचे मिला, थानेदार लाइन हाजिर, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

07  नवंबर, जुड़ावनपुर (वैशाली , बिहार) :

 वैशाली जिले में भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव की चुनावी रैली में शामिल होने गए एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक का शव छह दिन बाद एक पुलिया के नीचे गड्ढे में दबा मिला।

मृतक की पहचान पहाड़पुर गांव निवासी शिवजी ठाकुर के 20 वर्षीय पुत्र मोहन ठाकुर के रूप में हुई है। मोहन 2 नवंबर को घर से जुड़ावनपुर में आयोजित रैली देखने गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी बंद था।

परिजनों के अनुसार, मोहन राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव की रैली में शामिल होने गया था। शव 8 नवंबर को पहाड़पुर दियारा इलाके में पुलिया के नीचे मिला। शव से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक असम में मार्बल फैक्ट्री में काम करता था, चार भाइयों में तीसरा था और छह महीने पहले ही शादी हुई थी।

पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने बताया कि मोहन के परिजनों ने जब गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, तो जुड़ावनपुर थानेदार पुरुषोत्तम कुमार यादव ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और शिकायत दर्ज करने में लापरवाही बरती। इसके चलते थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक सोने की चेन और अंगूठी पहने हुए था, जिससे लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया और एफएसएल टीम ने जांच सैंपल लिए। शव की पोस्टमार्टम सदर अस्पताल हाजीपुर में मेडिकल बोर्ड द्वारा कराई जा रही है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है और बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वीडियो , फोटो

Caption :

वैशाली में खेसारी लाल यादव की रैली देखने गए मोहन ठाकुर का शव 6 दिन बाद पुलिया के नीचे मिला, थानेदार लाइन हाजिर, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Vaishali | Body of youth who went to watch Khesari’s rally recovered after 6 days.

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts