HomeBIHARमोतिहारीपीपराकोठी में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई

पीपराकोठी में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई

-डीएसपी कार्यालय और थाने में परेड का लाइव प्रसारण, कृषि विज्ञान केंद्र में प्रतिमा पर माल्यार्पण

माला सिन्हा

पीपराकोठी : सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया. इस मौके पर सरकारी कार्यालयों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने एकता का संदेश दिया. गुजरात के केवड़िया स्थित एकतानगर में हुए समारोह और परेड का कई जगह लाइव प्रसारण किया गया. सदर-2 डीएसपी कार्यालय, जीवधारा में डीएसपी जितेश पांडेय के नेतृत्व में अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने प्रसारण देखा. पीपराकोठी थाना परिसर में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा. इस दौरान सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण, देशी रियासतों के एकीकरण और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में उनके योगदान को याद किया गया. कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में विधायक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने पटेल के व्यक्तित्व और काम को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश दिया. कार्यक्रम में एसआई शाहिल कुमार, संतोष जायसवाल, शशिभूषण कुमार, मुखिया उपेंद्र पासवान, कुणाल पटेल, गौरीशंकर साह, पूर्व प्रमुख सुदर्शन राय, पूर्व मुखिया रविंद्र सहनी, दिवाकर पांडेय, गुंजन प्रकाश, राजू सिंह पटेल, लवकिशोर निषाद, धर्मवीर महतो और बंटी पटेल सहित अन्य लोग मौजूद थे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular