HomeBIHARमोतिहारीसैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने तीन सेंटीमीटर के पीपल के पत्ता पर माँ...

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने तीन सेंटीमीटर के पीपल के पत्ता पर माँ दुर्गा की तस्वीर उकेरी

मोतिहारी। शारदीय नवरात्र के अवसर पर जहां पूरा देश मां दुर्गा की भक्ति में डूबा हुआ है।वहीं मोतिहारी के सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र कुमार ने अपनी सूक्ष्म लीफ आर्ट के माध्यम से माता के विराट स्वरुप को तीन सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर उकेर कर भक्ति प्रदर्शित की है।साथ हीं इस कला के माध्यम से मधुरेंद्र ने महिला सुरक्षा और सम्मान का भी संदेश दिया है।करीब तीन घंटे के कड़ी मेहनत से तैयार इस अनूठी कलाकृति में मां दुर्गा के साथ महिलाओं की विभिन्न भूमिकाओं को दर्शाते हुए अंग्रेजी में “STOP GIRLS HARASSMENT” & “RESPECT ALL WOMEN” का संदेश लिखा गया है।मधुरेन्द्र कुमार की इस कलाकृति का आकर्षणमाता का सिंह पर सवार सूक्ष्म चित्र है।इस कलाकृति में माता के अनेक हाथों में त्रिशूल,तलवार, धनुष-बाण सहित माता के विभिन्न अस्त्र-शस्त्रों को दर्शाया गया है। कलाकृति में शक्ति, साहस और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की भावना को प्रमुखता दी गई है।मधुरेन्द्र कुमार ने अपनी इस कलाकृति के माध्यम से देशवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने की अपील की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular