HomeBIHARमोतिहारीनेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन गिरफ्तार

नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन गिरफ्तार

*120 पीस नेपाली कस्तूरी व देशी चुलाई शराब बरामद, तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त

रक्सौल।अनिल कुमार। स्थानीय आबकारी पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।

इस संबंध में आबकारी इंस्पेक्टर सोनू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की खेप क्षेत्र में पहुंचने वाली है। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और तीन लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से 120 पीस नेपाली कस्तूरी शराब, जिसकी मात्रा करीब 36 लीटर, तथा 400 एमएल देशी चुलाई शराब बरामद की गई है। शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रक्सौल थाना क्षेत्र के जटीयाही वार्ड नंबर-5 निवासी अंरजीत दास के पुत्र धनु कुमार, सिसवा वार्ड नंबर-1 निवासी स्व. कपिल यादव के पुत्र शशिभूषण कुमार तथा हरैया थाना क्षेत्र के भरतमही वार्ड नंबर-3 निवासी जगरनाथ दास के पुत्र जयराम दास के रूप में हुई है।

आबकारी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

फोटो -नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन गिरफ्तार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular