HomeNationalरक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी का जांच घरों व निजी अस्पतालों पर रेड, दो...

रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी का जांच घरों व निजी अस्पतालों पर रेड, दो क्लिनिक सील

जनता पॉली क्लीनिक और शारदा केयर क्लीनिक सील, अवैध सर्जरी का खुलासा, 10 मरीज भी भर्ती मिले।

Nepal Boarder town/Area ki khabaren

by अनिल कुमार।
Motihari todayNews पूर्वी चम्पारण के रामगढ़वा बाजार में रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित और अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार के निजी जांच घरों का व क्लिनिकों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जनता पॉली क्लीनिक और शारदा केयर क्लीनिक को सील किया गया। बताया गया है कि यहां पर अवैध सर्जरी ऑपरेशन और बिना पंजीकरण के संचालन के प्रमाण मिले। जहां पर 10 मरीज़ों को भी भर्ती पाया गया।

रामगढ़वा के निजी क्लिनिकों में जाँच करती
रक्सौल SDO शिवाक्षी दीक्षित। देश वाणी।

अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पीएचसी प्रभारी, और रामगढ़वा थानाध्यक्ष की टीम ने रामगढ़वा बाजार में संचालित निजी जांच घरों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जनता पॉली क्लीनिक और शारदा केयर क्लीनिक बिना पंजीकरण के संचालन कर रहे थे। पूर्व में पीएचसी प्रभारी द्वारा इन्हें नोटिस देकर पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था, लेकिन संस्थानों ने कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया।

अवैध सर्जरी का खुलासा:
निरीक्षण में जनता पॉली क्लीनिक में अवैध रूप से सर्जरी किए जाने के प्रमाण मिले। साथ ही, वहां 10 मरीज भर्ती पाए गए। क्लीनिक का संचालन करने वाले डॉक्टर मौके से फरार थे।

सीलिंग और कानूनी कार्रवाई:
संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। दोनों क्लीनिक को सील कर दिया गया है और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

फोटो कैप्शन:
अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित ने रामगढ़वा बाजार में संचालित निजी जांच घर का औचक निरीक्षण किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular