HomeNationalमोतिहारी : 6 थानों की पुलिस ने किया Joint Operation, अवैध रायफल-कारतूस...

मोतिहारी : 6 थानों की पुलिस ने किया Joint Operation, अवैध रायफल-कारतूस जब्त, कथित शराब माफिया फरार

मोतिहारी | पहाड़पुर| देश वाणी संवाददाता|

पूर्वी चंपारण जिले के 6 थानों की पुलिस ने पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बलुआ सोहरहिया गांव में बुधवार की रात में एक कथित शराब माफिया के घर छापेमारी की। जहॉं से पुलिस ने एक अवैध रायफल, पांच कारतूस और Old style की-पैड वाला मोबाइल फोन ज़ब्त किया है। जबकि शराब माफिया मौके से फरार हो गया।

इस छापेमारी का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक (मोतिहारी सदर-1) शिवमधाकड़ और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (चकिया/पकड़ीदयाल) मोहिबुल्लाअंसारी कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, यह छापेमारी कुख्यात शराब कारोबारी अभिमन्यु सिंह के घर की गयी थी, जो कार्रवाई से पहले ही फरार हो गया। दरअसल, 1 मई को गिट्टी से लदे एक ट्रक से भारी मात्रा में ब्रांडेड शराब ज़ब्त की गयी थी। जांच में पता चली थी कि यह शराब आरोपित अभिमन्यु सिंह की थी।

ऐसे मिली शराब की जानकारी

एक मई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक दस चक्का ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर BR-01-GK-9770) में जिरा गिट्टी के नीचे छिपाकर विदेशी शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने भिमलपुर पंचायत भवन के पास टावर के समीप ट्रक को रोका। तलाशी में प्लाई बोर्ड के नीचे छिपाकर रखे गए कुल 214 कार्टन (1926 लीटर) विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में मेहसी थाना कांड संख्या 84/25 दर्ज किया गया और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

फरार है मुख्य आरोपित

शेष बचे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में बुधवार रात बलुआ सोहरहिया गांव में अभिमन्यु सिंह के घर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान एक अवैध रायफल, पांच कारतूस और नोकिया कंपनी का एक कीपैड मोबाइल फोन बकिया गया। आरोपित अभिमन्यु सिंह घर छोड़कर फरार पाया गया।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

छापेमारी में वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में एक बड़ी टीम शामिल थी, जिनमें निम्नलिखित थानाध्यक्ष भी मौजूद थे:

  • जितेंद्र कुमार (इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष, पहाड़पुर)
  • अरविंद कुमार (थानाध्यक्ष, चकिया)
  • सानू गौरव (थानाध्यक्ष, मेहसी)
  • नीलम कुमारी (थानाध्यक्ष, फेनहारा)
  • खालिद अख्तर (थानाध्यक्ष, पिपराकोठी)
  • कन्हैया कुमार (प्रशिक्षु दरोगा, मेहसी)

इसके अलावा, छापेमारी का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक (मोतिहारी सदर-1) शिवम धाकड़ और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (चकिया/पकड़ीदयाल) मोहिबुल्ला अंसारी कर रहे थे। पुलिस अब आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Motihari: Joint Operation by Police from 6 Stations — Illegal Rifle and Cartridges Seized, Alleged Liquor Mafia Absconding

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular