देश वाणी। दिलीप दुबे
मोतिहारी। रक्षाबंधन के अवसर पर जिओ-बीपी गौरव सर्विसेज ने रिश्तों के सम्मान और सड़क सुरक्षा को जोड़ते हुए एक अनूठी पहल ‘एक राखी, एक वादा’ की शुरुआत की है। इस विशेष अभियान का शुभारंभ बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के संरक्षक पं. चंद्र किशोर मिश्र ने किया।
इस पहल के तहत गौरव सर्विसेज पर आने वाले ग्राहकों का स्वागत राखी, तिलक और शुभकामना संदेश के साथ किया जा रहा है। साथ ही, उन्हें एक रक्षा संकल्प पत्र भी दिया जा रहा है, जिसमें वे अपने प्रियजनों की सुरक्षा, सम्मान और सुरक्षित यात्रा का संकल्प ले रहे हैं।
गौरव सर्विसेज के प्रबंध निदेशक राजन मिश्रा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रक्षाबंधन के पावन पर्व को सामाजिक जिम्मेदारी और सुरक्षित यात्रा के संकल्प से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि परिजनों की सच्ची रक्षा तभी संभव है, जब हम सड़क पर सुरक्षित सफर तय कर सकुशल घर लौटें। यह पहल ग्राहकों को केवल ईंधन ही नहीं, बल्कि एक आत्मीय और यादगार अनुभव भी प्रदान कर रही है।



